1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शारदीय नवरात्रि 2021: मां दुर्गा के इन मंत्रों से पूरी होगी मन की हर इच्छा, जपते ही बन जाएंगे ​सब बिगड़े काम

शारदीय नवरात्रि 2021: मां दुर्गा के इन मंत्रों से पूरी होगी मन की हर इच्छा, जपते ही बन जाएंगे ​सब बिगड़े काम

मां दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं जिन्हें देवी, शक्ति और पार्वती,जग्दम्बा और आदि नामों से भी जाना जाता हैं। इस बार 7 अक्‍टूबर 2021, शुक्रवार से शुरू हो रहा हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा डोली में सवार (Maa Durga in Doli) होकर आ रही हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

शारदीय नवरात्रि 2021: मां दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं जिन्हें देवी, शक्ति और पार्वती,जग्दम्बा और आदि नामों से भी जाना जाता हैं। इस बार 7 अक्‍टूबर 2021, शुक्रवार से शुरू हो रहा हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा डोली में सवार (Maa Durga in Doli) होकर आ रही हैं। इसी क्रम में 15 अक्‍टूबर को हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा आपने स्थान को प्रस्‍थान करेंगी। नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापन के बाद मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं। नवरात्रि में प्रथम दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा की जाती है। माता रानी का पहला स्वरूप मां शैलपुत्री का है। नवरात्रि अपनी मनोकामना के अनुसार ही देवी के मंत्र का जाप करें।

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आरोग्य सुख दिलाने वाला देवी का मंत्र

ॐ देहि सौभग्यमारोग्यम् देहि देवि परं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यषो देहि द्विषो जहि।।

संकट से मुक्ति दिलाने वाला देवी मंत्र
जीवन में हर समय अकारण ही कोई न कोई संकट आ खड़ा होता है तो आप उसे दूर करने के लिए इस नवरात्रि माता के इस मंत्र का विशेष रूप से जाप करें।

ॐ सर्वस्वरूपे सर्वेषे सर्वशक्तिसमन्विते।
भयेभ्यस्त्राहि नौ दुर्गे देवि नमोस्तुते।।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : जानें कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , पितरों की आत्मा की शांति के लिए  विशेष है

पैसोंं की किल्लत दूर कराने वाला देवी मंत्र
आप इन दिनों यदि  बड़ी आर्थिक दिक्कत में हैं और कठिन परिश्रम करने के बाद भी आपकी जरूरतें नहीं पूरी हो पा रही हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का नवरात्रि के नौ दिनों तक विशेष रूप से मंत्र जाप करें।

ॐ सर्वबाधा विनिर्मुक्तो, धनधान्यसमन्विता:।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:।।

विद्या-बुद्धि का आशीर्वाद दिलाने वाला देवी मंत्र
बच्चा पढ़ाई में लगातार पिछड़ता जा रहा है और उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो उसे देवी सरस्वती के साथ देवी दुर्गा का भी आशीर्वाद दिलाने के लिए नीचे दिये गये मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप जरूर करवाएं।

ॐ धीं श्रीं हृीं क्लीं।।

शत्रु पर विजय दिलाने वाला देवी मंत्र

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा।।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...