1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शारदीय नवरात्रि 2021: इस बार डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, इस दिन होगी कलश स्थापना

शारदीय नवरात्रि 2021: इस बार डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, इस दिन होगी कलश स्थापना

इस साल 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है।आश्विन माह से शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है इसलिए आश्विन माह के इन नवरात्र को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

शारदीय नवरात्रि 2021: इस साल 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है।आश्विन माह से शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है इसलिए आश्विन माह के इन नवरात्र को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाएगी।देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि वार के अनुसार मां दुर्गा अलग अलग सवारी करके पृथ्वी लोक में आएंगी। मां की सवारी का विशेष महत्व और संदेश होता है।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा किस वाहन से धरती लोक पर आती हैं, इसका भविष्य में होने वाली घटनाओं पर भी काफी असर देखने को मिलता है। अगर नवरात्र की शुरुआत सोमवार या रविवार से होती है तो माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को माता अश्व पर सवार होकर आती हैं। वहीं अगर नवरात्र गुरुवार या शुक्रवार से प्रारंभ होते हैं तो माता डोली पर सवार होकर आएंगी। इस साल नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। जिसके कारण वह डोली पर सवार होकर आएंगी।

शारदीय नवरात्र का शुभ मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 6 अक्टूबर शाम 4 बजकर 35 मिनट से शुरू

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 7 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा , करें ये उपाय

घटस्थापना का मुहूर्त: 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है।

 

शारदीय नवरात्रि

7 अक्टूबर 2021 (गुरुवार) – प्रतिपदा घटस्थापना मां शैलपुत्री पूजा
8 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) – द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा

9 अक्टूबर 2021 (शनिवार) – तृतीय माँ चंद्रघंटा पूजा, चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा
10 अक्टूबर 2021 (रविवार) – पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के मौके पर जानें कौन है नीम करोली बाबा और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

11 अक्टूबर 2021 (सोमवार) – षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा
12 अक्टूबर 2021 (मंगलवार) – सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा

13 अक्टूबर 2021 (बुधवार) – अष्टमी माँ महागौरी दुर्गा पूजा
14 अक्टूबर 2021 (गुरुवार) – महानवमी माँ सिद्धिदात्री पूजा

15 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) – विजयदशमी दशहरा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...