लखनऊ। मां दुर्गा का पर्व नवरात्रि इस बार 29 सितंबर 2019 से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ शक्तियों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री मां हैं। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है और नवमी के दिन लोग कन्या पूजन और प्रसाद खिलाने के बाद व्रत का पारण करते हैं। चलिए जानते हैं नवरात्रि की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में…
महत्वपूर्ण तिथियां
29 सितंबर 2019- नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना – मां शैलपुत्री
30 सितंबर 2019- नवरात्रि 2 दिन द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी
1 अक्टूबर 2019- नवरात्रि का तीसरा दिन तृतीया तिथि – मां चंद्रघंटा
2 अक्टूबर 2019- नवरात्रि का चौथा दिन चतुर्थी – मां कुष्मांडा
3 अक्टूबर 2019- नवरात्रि का 5वां दिन पंचमी – मां स्कंदमाता
4 अक्टूबर 2019- नवरात्रि का छठा दिन षष्ठी – मां कात्यायनी
5 अक्टूबर 2019- नवरात्रि का सातवां दिन सप्तमी – मां कालरात्रि
6 अक्टूबर 2019- नवरात्रि का आठवां दिन अष्टमी – मां महागौरी, अष्टमी
7 अक्टूबर 2019- नवरात्रि का नौवां दिन नवमी – नवमी, यज्ञ, कन्या पूजन, पारण
8 अक्टूबर 2019- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा
वैसे तो नवरात्रि साल में चार बार पड़ती है लेकिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चैत्र नवरात्रि और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बाकी अन्य दो नवरात्रि अषाढ़ और माघ माह में होती है जिसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।