1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शारदीय नवरात्र: महानवमी पर सीएम योगी ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन

शारदीय नवरात्र: महानवमी पर सीएम योगी ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन

शारदीय नवरात्र  (Sharadiya Navratri) के महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में विधि-विधान से किया कन्या पूजन किया। साथ ही उन्हें भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र  (Sharadiya Navratri) के महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में विधि-विधान से किया कन्या पूजन किया। साथ ही उन्हें भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की।

पढ़ें :- वर्ष 2070 तक भारत नेट-ज़ीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में हासिल कर सकता है सफलता : डॉ. बी एन जगताप

पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी

इस मौके पर मुख्यमंत्री (Cm yogi) ने कहा कि, मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सनातन धर्म के पर्व-त्योहारों का महत्व बताता है कि मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में कमतर व कमजोर नहीं है। उनके प्रति यह पवित्रता का भाव हर किसी के मन में होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कल विजयादशमी का पर्व है। सत्य, न्याय और धर्म के पथ का अनुसरण करते हुए बड़ी से बड़ी ताकतों को कैसे परास्त किया जा सकता है, विजयादशमी का पर्व यह बताता है। मैं इस पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं करता हूं व उन्हें बधाई देता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...