1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘रामायण’ के सीन की तस्वीर शेयर कर लक्ष्मण ने पूछा सवाल, फॉलोअर्स बोले- जब स्वयंवर के लिए…

‘रामायण’ के सीन की तस्वीर शेयर कर लक्ष्मण ने पूछा सवाल, फॉलोअर्स बोले- जब स्वयंवर के लिए…

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान इस सीरियल का टेलीकास्ट हुआ था। इसे खूब पसंद किया गया। इसी बहाने शो के ऐक्टर्स को भी लोगों ने सोशल मीडिया पर खोज लिया। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान इस सीरियल का टेलीकास्ट हुआ था। इसे खूब पसंद किया गया। इसी बहाने शो के ऐक्टर्स को भी लोगों ने सोशल मीडिया पर खोज लिया। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिय पर वह रामायण से जुड़ी यादें और तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

पढ़ें :- Kajol Pic: काजोल ने फैन्स संग शेयर की ढेर सारी सेल्फी, दख गेन्स बोले - beautiful smile

अब उन्होंने रामायण के एक सीन की तस्वीर पोस्ट की है और लोगों से इससे जुड़ा सवाल पूछा है। , सुनील लहरी ने फोटो के साथ लिखा है, क्या आप जानते हैं, ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है? इस सवाल पर सुनील लहरी को कई जवाब मिले हैं। एक रीडर ने जवाब दिया है, दशरथजी और अवधवासी जब जनकपुर आए थे।


वहीं एक और ने जवाब दिया है, सर ये मिथिला के भवन में जब महाराज दशरथ बारात लेकर आते हैं और महर्षि विश्वामित्र आप दोनों को उनके पास ले जाने के लिए आते हैं। वहीं एक फॉलोअर ने लिखा है, हां सर, जब रामजी और लक्ष्मणजी जनकपुर गए थे स्वयंवर के लिए। सुनील और रामायण के फैंस ने सही जवाब दिए हैं।

सुनील लहरी इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बीते साल सुनी लहरी की पुरानी तस्वीरें देखकर फीमेल फैंस उनकी दीवानी हो गई थीं। रामानंद सागर का टीवी सीरियल रामायण साल 1987 और 1988 के बीच डीडी नैशनल पर टेलीकास्ट होता था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...