पटना। झारखंड में बीजेपी को मिली हार के बाद कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने तंज कसा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बनाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘वन मैन शो और टू मेन आर्मी’ आपका खेल अब खत्म होने वाला है। बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा पहले बीजेपी में थे लेकिन लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
‘Khamosh’!
Jharkhand BJP…TATA- BYE-BYE!
1man show & 2men army- your game seems to be over- as expected!
Next – Delhi, Bihar, Bengal & many more places!
Congrats to all leaders. Our brother, former Union Cabinet Minister, seasoned politician, pride of Jharkhand #SubodhKantSahay pic.twitter.com/8CGjJVbLyE— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 24, 2019
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘खामोश! झारखंड बीजेपी…टाटा-बाय-बाय! वन मेन शो और टू मेन आर्मी, जैसाकि अपेक्षा थी, ऐसा लग रहा है कि आपका खेल खत्म हो गया है। अगला-दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और कई अन्य स्थानों का नंबर है।’ इसके साथ ही उन्होंने झारखंड के सीएम रघुबर दास को हराने वाले सरयू राय की प्रशंसा की है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि, ‘सरयू राय को विशेष बधाई। सरयू राय न केवल चुनौती देने वाले बल्कि विजेता भी रहे, वह भी झारखंड के पूर्व सीएम के खिलाफ।’ उन्होंने कहा कि, घमंड के कारण ही इन्होंने सरयू राय को टिकट नहीं दिया जिसके कारण वह निर्दलीय चुनाव लड़े और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास को रिकॉर्ड मतों से हराया।