मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की थी और कल उनका विसर्जन काफी धूमधाम से किया। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया। शिल्पा ने हर साल की तरह इस साल भी ईको फ्रेंडली गणेश जी की स्थापना की और डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन किया। इस शुभ अवसर पर शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ अनिल कपूर स्टाइल में डांस भी किया।
अपने गणपति विसर्जन का एक वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने पति और बेटे के साथ झूम कर नाचती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी दिखाई दे रही हैं। शिल्पा ने इस मौके पर पिंक कलर का डिजाइनर सूट के साथ नथ और हैवी ज्वैलरी कैरी की थी।
View this post on Instagram
मंगलवार से ही मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है इसके बाद भी शिल्पा खूब थिरकती हुई दिखाई दीं।
देखें शिल्पा शेट्टी की कुछ खास तस्वीरें