90 के दशक कीफेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) को लोग बहुत पसंद करते हैं। वह इन दिनों टॉकिंग पॉइंट (talking point) बनी हुई हैं। अपने गानों से उन्होंने सभी का दिल जीता है और आज भी वह लोगों को अपने गानों से खुश कर देती हैं।
मुंबई: 90 के दशक कीफेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) को लोग बहुत पसंद करते हैं। वह इन दिनों टॉकिंग पॉइंट (talking point) बनी हुई हैं। अपने गानों से उन्होंने सभी का दिल जीता है और आज भी वह लोगों को अपने गानों से खुश कर देती हैं।
हालांकि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के नए गाने ‘ओ सजना’ को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। फाल्गुनी के गाने का रीमेक बनाने के बाद से नेहा सुर्ख़ियों में है। अब इन सभी के बीच शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फाल्गुनी का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं।
शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांडिया बीट्स पर थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया है। सबसे खास बात यह है कि उनके पैर में चोट आई हुई है और वे एक पैर से ही गरबा करने की कोशिश कर रही हैं।
अपने इस वीडियो के साथ शिल्पा ने फाल्गुनी को क्वीन ऑफ डांडिया बताया है। जी हाँ, आप सभी जानते ही होंगे शिल्पा शेट्टी डांस की शौकीन हैं और वे अक्सर डांस करते हुए अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालाँकि इस बार जो उन्होंने वीडियो शेयर किया, उसने फैंस को चौंका दिया।