1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shilpa Shetty के बेटे ने 6 पैक के लिए की मशक्कत, मौसी शमिता ने शेयर किया VIDEO

Shilpa Shetty के बेटे ने 6 पैक के लिए की मशक्कत, मौसी शमिता ने शेयर किया VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस के लिए इंडस्ट्री में खास जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिनों उनके एक्सरसाइज के वीडियो सामने आते हैं। 46 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी टीन ऐज की एक्ट्रेसेज की टक्कर देती हैं। वहीं अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा शेट्टी नहीं बल्कि उनका बेटा विआन राज कुंद्रा नजर आ रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस के लिए इंडस्ट्री में खास जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिनों उनके एक्सरसाइज के वीडियो सामने आते हैं। 46 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी टीन ऐज की एक्ट्रेसेज की टक्कर देती हैं। वहीं अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा शेट्टी नहीं बल्कि उनका बेटा विआन राज कुंद्रा नजर आ रहा है।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

विआन की कलाबाजियां देख आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। इस वीडियो को विआन की मासी यानी की एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने शेयर किया है। शमिता शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। शेयर करते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

वीडियो में विआन एक्सरसाइज कर अपना पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। कभी बैक फ्लिप तो कभी स्ट्रेचिंग, कभी शानदार स्टंट देखकर आपको एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की याद जरूर आएगी। 9 साल के विआन के 6 पैक ऐब्स हैरान कर देने वाले हैं। इस वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स के भी जमकर रिएक्शन देखे गए। फैंस शिल्पा और उनके बेटे की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...