1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shiv Pooja Samagri 2022: शिव पूजन की यह वीधि,भोलेनाथ को करती है प्रसन्न

Shiv Pooja Samagri 2022: शिव पूजन की यह वीधि,भोलेनाथ को करती है प्रसन्न

भगवान शिव को समर्पित सावन मास में व्रत उपवास करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि पंचामृत अर्पित करें।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Shiv Pooja Samagri 2022 : भगवान शिव को समर्पित सावन मास में व्रत उपवास करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि पंचामृत अर्पित करें। ऐसा करने से अच्‍छी सेहत, सौभाग्य, समृद्धि मिलती है।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

इसके अलावा भोलेनाथ को भांग, शक्कर, केसर, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और भस्म अर्पित करें। मान्यतानुसार, सावन में रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करने से भी शिवजी (Lord Shiva) की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि इसे धारण करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके अलावा शिव जी को शमी के पत्ते, इत्र, गन्ने का रस, पान का पत्ता, लौंग, इलायची, फल, कपूर, धूप, दीप, कनेर के फूल अर्पित करने चाहिए। भोलेनाथ को ये चीजें अर्पित करने से जीवन में हर सुख मिलता है।यदि आप श्रावण के दौरान ‘सात्विक’ खाना बनाना चाहते हैं, तो अपने भोजन में नियमित नमक के बजाय सेंधा नमक का उपयोग करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...