1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shiv Stuti Monday : भगवान शिव की स्तुति पाठ करने से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं

Shiv Stuti Monday : भगवान शिव की स्तुति पाठ करने से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार आदि नामों से भी जाना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

shiv stuti monday : सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार आदि नामों से भी जाना जाता है। भक्तों पर शीघ्र ही कृपा कराने वाले भोलेनाथ संपूर्ण सृष्टि के कष्टों को हरते है।
भगवान शिव सोमवार के दिन पूजा करने से वो प्रसन्न होते हैं। धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि सोमवार के दिन शिव की स्तुति का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस स्तुति को इतना प्रभावशाली माना जाता है कि इसको सुनने मात्र से भी इच्छित फलों की प्राप्ति होने की मान्यता है।

पढ़ें :- Masik Shivratri 2023: दिसंबर के इस दिन पड़ रही हैं मासिक शिवरात्रि , जानें पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर जाप मंत्र तक

(1)

शिशिरकिरणधारी शैलबालाविहारी
भवजलनिधितारी योगिहृत्पद्मचारी।
शमनजभयहारी प्रेतभूमिप्रचारी।
कृपयतु मयि देव: कोऽपि संहारकारी।

जो चन्द्रकलाको धारण किये हैं, पार्वती-रमण हैं, संसारसमुद्रसे पार करनेवाले हैं, योगियोंके हृदयरूप कमलमें विहार करनेवाले हैं, मृत्यु-भयको दूर करनेवाले तथा श्मशानभूमिमें विचरनेवाले हैं, वे कोई सृष्टिसंहारकारी देव मुझपर कृपा करें।

(2)

पढ़ें :- 06 दिसंबर 2023 का राशिफल :  इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत 

कुन्दइन्दुदरगौरसुन्दरं अम्बिकापतिमभीष्टसिद्धिदम्।
कारुणीककलकञ्जलोचनं नौमि शङ्करमनङ्गमोचनम्।

कुन्द- फूल, चन्द्र और शङ्खके समान गौरवर्ण एवं सुन्दर, पार्वतीके पति, मनोवाञ्छित सिद्धि देनेवाले, करुणासे भरे सुन्दर कमल-से नेत्रोंवाले और कामदेवके नाशक शङ्करको नमस्कार करता हूँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...