1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के जरिए ‘यादव वोट बैंक’ में सेंध लगायेंगे शिवपाल, सपा अध्यक्ष को लगेगा झटका

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के जरिए ‘यादव वोट बैंक’ में सेंध लगायेंगे शिवपाल, सपा अध्यक्ष को लगेगा झटका

प्रसपा प्रमुख ने कहा कि, कहा कि यदुकुल पुनर्जागरण मिशन किसी राजनीतिक दल के लिए या उसके खिलाफ नहीं था। यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) संरक्षक होंगे, जबकि संभल के पूर्व सांसद डीपी यादव इसके अध्यक्ष हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samajwadi Party Lohia) के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। गुरुवार को उन्होंने यादव समाज के लिए एक नए संगठन की घोषणा की है।

पढ़ें :- 10 सालों में चार में से एक परिवार ने सोना गिरवी रख लिया कर्ज , पीएम मोदी करते हैं मंगलसूत्र की बात?

उन्होंने कहा कि यह संगठन सामाजिक न्याय के लिए लड़ेगा। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि, कहा कि यदुकुल पुनर्जागरण मिशन किसी राजनीतिक दल के लिए या उसके खिलाफ नहीं था। यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) संरक्षक होंगे, जबकि संभल के पूर्व सांसद डीपी यादव इसके अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही राज्य और देशभर में मिशन की इकाई का गठन करेंगे। नया संगठन जिन मुद्दों को उठाने जा रहा है उनमें जाति जनगणना और अहीर (यादव) रेजिमेंट के गठन की मांग शामिल है।

बता दें कि, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के इस कदम से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की स्थापना यादव समुदाय को लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

 

पढ़ें :- भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...