1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवपाल यादव का भाजपा में जाना तय, पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो

शिवपाल यादव का भाजपा में जाना तय, पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के भाजपा में जल्द ही शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी सही समय पर जवाब देने की बात कह रहे हैं।​ उनके इन बयानों ने कई और अटकलें पैदा कर दी हैं। इन सबके बीच शिवपाल यादव ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को फॉलो किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के भाजपा में जल्द ही शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी सही समय पर जवाब देने की बात कह रहे हैं।​ उनके इन बयानों ने कई और अटकलें पैदा कर दी हैं। इन सबके बीच शिवपाल यादव ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को फॉलो किया है।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) पीएम और सीएमओ को ही फॉलो करते थे। शिपवाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) अब इन नेताओं को पर्सनली फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर स्थिति स्पष्ट होती जा रही है।

बताया ये भी जा रहा था कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) बीते दिनों दिल्ली में अमित शाह से भी ​मुलाकात की थी। गृहमंत्री से मिलने के बाद वो ​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई थी।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चाचा—भतीजे साथ आए थे। इसके बाद कहा जा रहा था कि परिवार एक हो गया है लेकिन चुनाव के बाद ही शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच दूरियां बढ़ गईं। साथ ही अब शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं होने शुरू हो गईं हैं।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...