समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। बीते कई दिनों से शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) लगातार भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने झांसी में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। बीते कई दिनों से शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) लगातार भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने झांसी में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए।
इस बयान के बाद प्रसपा चीफ और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, ‘संगठन की हमने पूरी तरह से समीक्षा कर ली है और अब मुझे पुनर्गठन करना है। एक हफ्ते के अंदर हम अपनी पार्टी का गठन कर लेंगे और फिर अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोगों को जिम्मेदारियां देंगे। हम लोगों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने का काम करेंगे।’
वहीं, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के इस बयान के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है। बता दें कि, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच चुनाव के बाद से ही दूरियां बढ़ गईं थीं। इसके बाद से शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। हालांकि, अब शिवपाल यादव ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।