1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shri Ram Sonkar Jeevan Parichay: रामजन्म भूमि आन्दोलन में बड़ी भूमिका में थे स्वंय श्री राम, तीसरी बार बनें हैं विधायक

Shri Ram Sonkar Jeevan Parichay: रामजन्म भूमि आन्दोलन में बड़ी भूमिका में थे स्वंय श्री राम, तीसरी बार बनें हैं विधायक

आज हम बात करने वाले हैं मऊ जिले के निर्वाचन क्षेत्र 355 मुहम्मदाबाद गोहना की। जहां से भाजपा के विधायक हैं श्रीराम सोनकर। श्रीराम कुल तीसरी बार विधानसभा में जीत दर्ज कर के विधानभवन पहुंचे हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

जीवन परिचय

पढ़ें :- एलन मस्क पर भड़के ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, बता दिया घमंडी

Shri Ram Sonkar Jeevan Parichay: आज हम बात करने वाले हैं मऊ जिले के निर्वाचन क्षेत्र 355 मुहम्मदाबाद गोहना की। जहां से भाजपा के विधायक हैं श्रीराम सोनकर(Shri Ram Sonkar)। श्रीराम कुल तीसरी बार विधानसभा में जीत दर्ज कर के विधानभवन(VidhanBhawan) पहुंचे हैं। श्रीराम सोनकर का जन्म आजमगढ़ जिले में शाहगढ़ नामक जगह पर हुआ। 1 जुलाई 1962 को श्री दूधनाथ सोनकर (पिता) के घर में जन्में श्रीराम हिन्दू धर्म के अनुसूचित जाति खटिक से आते हैं। श्रीराम की सम्पूर्ण शिक्षा इंटरमीडिएट(Intermediate) तक हुई है। श्री राम की पत्नी का नाम आशा सोनकर है। इन दोनो से तीन पुत्र और दो पुत्रिया हैं।

पिता का नाम-           श्री दूधनाथ सोनकर
जन्‍म तिथि-               01 जुलाई, 1962
जन्‍म स्थान-               शाहगढ़ (आजमगढ़)
धर्म-                          हिन्दू
जाति-                      अनुसूचित जाति (खटिक)
शिक्षा-                     इण्टरमीडिएट
विवाह-                     तिथि 10 जून, 1980
पत्‍नी का नाम-          श्रीमती आशा सोनकर
सन्तान-                    तीन पुत्र, दो पुत्रियाँ
व्‍यवसाय-                 कृषि
मुख्यावास-              ग्राम व पोस्ट- शाहगढ़, जनपद- आजमगढ़

राजनीतिक इतिहास

1991 में श्रीराम सोनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 1996—2002 तक के तेरहवीं विधानसभा में श्री राम सोनकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। श्रीराम सत्रहवीं विधानसभा के सदस्य तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। श्रीराम रामजन्म भूमि आन्दोलन में चण्डेश्वर इण्टर कालेज, आजमगढ़(Azamgarh) में बंदी रहें। श्रीराम मंत्री, राष्ट्रीय एकीकरण (श्री कल्याण सिंह मंत्रिमण्डल) भी रहें।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:विधायक ने बनाई रणनीति,कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...