1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shrikant Tyagi arrested: पुलिस का दावा-स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था विधायक का स्टीकर

Shrikant Tyagi arrested: पुलिस का दावा-स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था विधायक का स्टीकर

नोएडा में पुलिस ने महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को आज मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कमिश्नर ने प्रेसवार्ता की। बताया जा रहा है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shrikant Tyagi arrested: नोएडा में पुलिस ने महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को आज मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कमिश्नर ने प्रेसवार्ता की। बताया जा रहा है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- ओडिशा में नाव पलटने से सात लोगो की मौत, सीएम ने की मृतको के परिजनो को चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी। जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया। हमारी टीम ने संबंधित एसएचओ को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

आरोपी पहले दिल्ली एयरपोर्ट जाने की कोशिश की लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने अपना प्लान बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने मेरठ में रात गुजारी, फिर अपने डिवाइस बदल कर शनिवार को हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश गया फिर संडे को वापस यूपी में आकर शाम को डिवाइस बदले गए। इसके साथ ही आरोपी अपनी लोकेश बदलता रहा। इसमें नकुल त्यागी और संजय और ड्राइवर राहुल ने सपोर्ट किया।

स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला विधायक का स्टीकर
पुलिस ने प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया है कि आरोपी श्रीकांत त्यागी की गाड़ी पर जो विधायक का स्टीकर लगा हुआ है वो स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला है। इसके साथ ही आरोपी के पास से जो गाड़ियां मिली हैं उनमें सभी में स्पेसिफिक नंबर हैं। 0001, हर नंबर प्लेट के लिए मोटी रकम खर्च करता था।

पढ़ें :- UP Board 10th 12th Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं के 89.55 फीसदी तो 12वीं के 82.60 प्रतिशत छात्र पास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...