1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Shrikant Tyagi arrested: पत्नी को कॉल करने के बाद पकड़ा गया श्रीकांत त्यागी, 3 साथी भी गिरफ्तार

Shrikant Tyagi arrested: पत्नी को कॉल करने के बाद पकड़ा गया श्रीकांत त्यागी, 3 साथी भी गिरफ्तार

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मेरठ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shrikant Tyagi arrested:  नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मेरठ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ था। इस दौरान वो पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। इससे ही पुलिस को अहम सुराग मिले।

मंगलवार की सुबह श्रीकांत त्यागी पत्नी से बात कर रहा था। मंगलवार की सुबह ही पत्नी को पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया। तब पुलिस श्रीकांत तक पहुंच गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

25 हजार का घोषित था इनाम
बता दें कि, आरोपी श्रीकांत त्यागी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही उसके अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चला। आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमें लगातार श्रीकांत त्यागी की तलाश कर रही थी।

 

पढ़ें :- NAUTANWA:सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गए व्यक्ति की मौत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...