1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shrikant Tyagi Case: सपा डेलिगेशन पहुंचा श्रीकांत त्यागी के घर, पत्नी से मिलकर जाना पूरा मामला

Shrikant Tyagi Case: सपा डेलिगेशन पहुंचा श्रीकांत त्यागी के घर, पत्नी से मिलकर जाना पूरा मामला

नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी प्रकरण में अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की एंट्री हो गयी। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नौ सदस्यीय एक डेलिगेशन शुक्रवार को नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर पहुंचा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shrikant Tyagi Case:  नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी प्रकरण में अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की एंट्री हो गयी। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नौ सदस्यीय एक डेलिगेशन शुक्रवार को नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर पहुंचा। इस दौरान सपा डेलिगेशन ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से मुलाकात की और पूरे मामले को जाना।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

दरअसल, महिला से बदसलूकी करने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। इस दौरान पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को हिरासत में लिया था। इस दौरान पुलिस पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं, अब सपा डेलिगेशन मुख्यालय में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।

सपा के डेलिगेशन में शामिल थे ये नेता
बता दें कि, श्रीकांत त्यागी प्रकरण  (Shrikant Tyagi Case) में सपा डेलिगेशन (SP delegation) में नौ नेता शामिल थे। इसमें शाहिद मंजूर, नारद राय, प्रमोद त्यागी, इंदर प्रधान, सुनील चौधरी, भूषण त्यागी, सेवाराम त्यागी, श्रवण कुमार त्यागी और दीपक त्यागी शामिल रहे। बता दें कि, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से बीते मंगलवार को जारी एक पत्र में कहा था कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा का डेलिगेशन दिनांक 2 सितंबर 2022 को गौतमबुद्ध नगर जाएगा।

 

 

पढ़ें :- Breaking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...