HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shubh Vivah Muhurat 2021: जानिए किस तारीख को बन रहा विवाह का शुभ मुहूर्त, कर सकते हैं शादी समारोह करने की तैयारी

Shubh Vivah Muhurat 2021: जानिए किस तारीख को बन रहा विवाह का शुभ मुहूर्त, कर सकते हैं शादी समारोह करने की तैयारी

मुहूर्त देख कर शुभ कार्य करने वालों के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुभ विवाह की घड़ियां जल्द आने वाली हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shubh Vivah Muhurat 2021: मुहूर्त देख कर शुभ कार्य करने वालों के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुभ विवाह की घड़ियां जल्द आने वाली हैं। 14 नवंबर 2021 को देवउठनी एकादशी है। इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के मुताबिक इस दिन से भगवान विष्णु पाताल में विश्राम काल पूरा करने के बाद क्षीर सागर से निकल कर सृष्टि का संचालन शुरू करते हैं।

पढ़ें :- आज का राशिफल 19 फरवरी 2025: आज कुंभ राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढें दैनिक राशिफल

ज्ञात हो कि 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक ही विवाह मुहूर्त हैं। दो महीनों के दौरान कुल 16 दिन ही वैवाहिक मुहूर्त हैं। इसके बाद 14 दिसंबर से खरमास या मलमास शुरू हो जाएंगे, जो अगले साल मकर संक्रांति तक रहेगा, इस दौरान एक बार फिर शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में समारोह के लिए जगह से लेकर कैटरिंग, बैंड-बाजा सहित अन्य चीजों की बुकिंग जोरो पर है। वहीं, इसके बाद 15 जनवरी 2022 में शादी समारोह हो सकेंगे। फिर अप्रैल से जुलाई के बीच मुहूर्त होंगे। ऐसे में दो साल से इंतजार कर रहे लोग इस बार शादी समारोह करने की तैयारी कर सकते हैं। अभी चतुर्मास चल रहा है, जिसका समापन देवउठनी एकादशी को होगा।

नवंबर के विवाह मुहूर्त

15 नवंबर 2021, सोमवार
16 नवंबर 2021, मंगलवार
20 नवंबर 2021, शनिवार
21 नवंबर 2021, रविवार
28 नवंबर 2021, रविवार
29 नवंबर 2021, सोमवार
30 नवंबर 2021, मंगलवार

दिसंबर के विवाह मुहूर्त

पढ़ें :- Dreams Interpretation: शारीरिक संबंध बनाने के आते हैं सपने, तो जान लें हो सकता है ऐसा परिणाम

1 दिसंबर 2021, बुधवार
2 दिसंबर 2021, गुरुवार
6 दिसंबर 2021, सोमवार
7 दिसंबर 2021, मंगवार
11 दिसंबर 2021, शनिवार
13 दिसंबर 2021, सोमवार
2022 के मुहूर्त
जनवरी : 15, 20,23,24,27,28,29,30
फरवरी : 5,6,11,12,18,19,22

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...