1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar April 2022 : शुक्र देंगे खुशियों की सौगात, इन राशि वालों के जीवन में होगा बदलाव

Shukra Gochar April 2022 : शुक्र देंगे खुशियों की सौगात, इन राशि वालों के जीवन में होगा बदलाव

जीवन में सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र महाराज का गोचर हो रहा है। 27 अप्रैल 2022 को शुक्र ग्रह राशि बदलने जा रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Gochar April 2022 :  जीवन में सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र महाराज का गोचर हो रहा है। 27 अप्रैल 2022 को शुक्र ग्रह राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि के लोगों की किस्मत में बदलाव आएगा वहीं 3 राशि वाले जातकों पर शुक्र के राशि परिवर्तन का असर बेहद शुभ रहेगा। उन्हें लव पार्टनर मिल सकता है, विवाह हो सकता है और खूब सारा पैसा मिलने के भी योग हैं।

पढ़ें :- Ram Navami 2024 : इस बार रामनवमी के दिन बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग , जानें शुभ मुहूर्त

शुक्र देव शनि की राशि कुंभ से निकलकर 27 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का गोचर शाम 06:06 बजे होगा। यह गोचर वृषभ राशि,मिथुन राशि और कर्क राशि राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा और उनके जीवन की झोली खुशियों से भर देगा।

वृषभ राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए शानदार दिन लाएंगे। उनकी आय बढ़ेगी। धन लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के प्रबल योग हैं।लव पार्टनर मिल सकता है।

मिथुन राशि: पहले की गई मेहनत का फल किसी अवॉर्ड के रूप में मिल सकता है। कारोबारियों को लाभ दिलाएगा। विदेशों से फायदा मिलने के योग हैं।

कर्क राशि:  जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको खुशी और सुकून देगी। निजी जीवन में खुशियां आएंगी। सिंगल जातकों को पार्टनर मिल सकता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 :चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विधान, जानें विधि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...