1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Margi : सुख के देवता होंगे 29 जनवरी को मार्गी, खुल सकती है इन राशियों की किस्मत

Shukra Margi : सुख के देवता होंगे 29 जनवरी को मार्गी, खुल सकती है इन राशियों की किस्मत

भारतीय ज्योतिष में इसकी नवग्रह में भी गिनती होती है। यह सप्तवारों में शुक्रवार का स्वामी होता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार शुक्र  को लाभदायक ग्रह माना गया है। यह वृषभ एवं तुला राशियों का स्वामी है। शुक्र मीन राशि में उच्च भाव में रहता है और कन्या राशि में नीच भाव में रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Margi: भारतीय ज्योतिष में इसकी नवग्रह में भी गिनती होती है। यह सप्तवारों में शुक्रवार का स्वामी होता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार शुक्र  को लाभदायक ग्रह माना गया है। यह वृषभ एवं तुला राशियों का स्वामी है। शुक्र मीन राशि में उच्च भाव में रहता है और कन्या राशि में नीच भाव में रहता है। इसकी प्रिय दशा दक्षिण-पूर्व है, ऋतुओं में वसंत ऋतु तथा तत्व जल है। शुक्र 29 जनवरी को धनु राशि में मार्गी होने जा रहे है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। आइये जानते है सुख के देवता शुक्र देव के मार्गी होने का इन राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

पढ़ें :- Sawan 2025: सावन में हरे रंग के कपड़े पहनना ट्रेंड या श्रद्धा , जानें असली कारण

मेष राशि
धन लाभ होगा। शुक्र देव इस राशि के जातकों के धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। साथ ही नए निवेश से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को धन और संपत्ति में बढ़ोतरी के अवसर नजर आ रहे हैं. अगर आप व्यापार करते हैं तो मुनाफा होगा और अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति हो सकती है. इस राशि के जातकों के मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगा।शुक्र के प्रभाव से

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव की बदली चाल बहुत संभावनाएं लेकर आयेगी।
करियर में तरक्की मिलेगी। शुक्र का दशम भाव में मार्गी हैं, जो करियर से संबंधित है। नई नौकरी और प्रमोशन की संभावना बन सकती है। साथ ही ऑफिस में यश बढेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप हमेशा से सपना देखा करते थे

पढ़ें :- Sawan Purnima 2025 : सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को अर्पित करें पलाश का फूल, धन दौलत का लग जाएगा अंबार 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...