1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar 2022 Date : विलासितापूर्ण जीवन के कारक ग्रह शुक्र का हो रहा है राशि परिवर्तन, मालामाल हो जाएंगी ये राशियां

Shukra Gochar 2022 Date : विलासितापूर्ण जीवन के कारक ग्रह शुक्र का हो रहा है राशि परिवर्तन, मालामाल हो जाएंगी ये राशियां

ग्रह मंडल में शुक्र देव को विलासितापूर्ण जीवन के कारक के रूप जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में आमोद प्रमोद,भोग विलास, ऐश्वर्य, चकाचौंध के स्वामी ग्रह शुक्र महाराज है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Gochar 2022 Date : ग्रह मंडल में शुक्र देव को विलासितापूर्ण जीवन के कारक के रूप जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में आमोद प्रमोद,भोग विलास, ऐश्वर्य, चकाचौंध के स्वामी ग्रह शुक्र महाराज है। इनकी कृपा से जीवन में आनंद की वर्षा होती है। फैशन और विलासितापूर्ण जीवन के स्वामी शुक्र महाराज जिन जातकों पर कृपा करते है उन जातकों के आगे दुनिया झुकती है। शुक्र देव का राशि परिवर्तन 18 जून दिन शनिवार को होने वाला है। शुक्र का वृष राशि में गोचर 18 जून को सुबह 08 बजकर 27 मिनट पर होगा। 18 जून से 13 जुलाई तक शुक्र वृष राशि में विद्यमान रहेगा। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशियों पर इसका असर दिखेगा।आइये जानते है अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

मेष: शुक्र देव के कारण आपको सफलता प्राप्त होंगी। बिजनेस में लाभ का योग, दांपत्य जीवन सुखमय होगा और अटका धन मिलेगा।

वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुपये कमाने के नए अवसर मिलेंगे।नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी। नया काम शुभता और सफलता देगा।

कर्क: आय में वृद्धि का योग, करियर में उन्नति होगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

सिंह: नई जॉब मिल सकती है। भाग्य प्रबल होगा। बिजनेस में तरक्की का सही समय है। पार्टनरशिप में काम सफल होगा

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : हिंदू नववर्ष का पहला महत्वपूर्ण त्यौहार है चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...