बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री मन की बात को जान लेने को दावा करते हैं। इसी महीने वह नागपुर में कथा करने गए थे। लेकिन यहां उन्हें अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने खुला चैलेंज दिया कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां करके दिखाएं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि इसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा को दो दिन पहले ही समाप्त कर दी थी।
नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों सुर्खियों में है। श्याम मानव की चुनौती के बाद धीरेंद्र शास्त्री और ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे। वहीं, अब श्याम मानव (Shyam Manav) को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इसको लेकर नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है, जहां वे ठहरे हुए हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव (Shyam Manav) ने धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को उनके सामने अपने चमत्कारों को दिखाने की चुनौती दी थी।
बता दें कि, बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) मन की बात को जान लेने को दावा करते हैं। इसी महीने वह नागपुर में कथा करने गए थे। लेकिन यहां उन्हें अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने खुला चैलेंज दिया कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां करके दिखाएं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि इसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा को दो दिन पहले ही समाप्त कर दी थी।
हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) का कहना है कि उन्होंने अपने तय समय पर ही कथा को समाप्त किया है। बता दें कि, इस मामले को लेकर देशभ में दो पक्ष बनते दिख रहे हैं। कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के दावे को चुनौती दे रहे हैं तो कुछ लोग उनको समर्थन कर रहे हैं।