मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा (Sidhu Moose Wala) शुरू हो गई है। मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम यात्रा के लिए मां ने आज आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। पिता ने पगड़ी पहनाई।
Sidhu Moose Wala Antim Darshan: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा (Sidhu Moose Wala) शुरू हो गई है। मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम यात्रा के लिए मां ने आज आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। पिता ने पगड़ी पहनाई।
ताबूत में लिटाए गए बेटे को मां-पिता एकटक निहारते रहे। यह देखकर वहां मौजूदा लोगों की आंखें भर आईं। सूत्रों के मुताबिक, मूसेवाला की शव यात्रा और अंतिम संस्कार वाली जगह पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं। उनके प्रशंसक उनकी सिक्योरिटी हटाने और इसकी जानकारी सार्वजनिक किए जाने के चलते सरकार से नाराज हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- योगी के मंत्री ने दिया जवाब- अंग्रेजी भाषा किसी पर भी थोपी नहीं जा रही है, सदन का कार्य हिंदी भाषा में ही होगा
मानसा के सिविल हॉस्पिटल में सोमवार को उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम किया गया था। मंगलवार सुबह उनका शव परिवार को सौंप दिया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी।
मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जा रही है। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था