1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सिंगर Sona Mohapatra ने Kangana पर साधा निशान, ट्विटर यूजर बोले- क्या कोई कंगना से बचने की वैक्सीन बना रहा

सिंगर Sona Mohapatra ने Kangana पर साधा निशान, ट्विटर यूजर बोले- क्या कोई कंगना से बचने की वैक्सीन बना रहा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड कंगना रनौत अपने बड़बोले बयानो के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। इस बात मे भी कोई दो राय नहीं है कि कंगना का विवादों से भी पुराना नाता है। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि किसान आंदोलन पर अपनी बेबाक राय रखने के बाद कंगना की सोशल मीडिया पर एक जंग सी छिड़ गई।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

कई बार वह विवादित ट्वीट भी कर चुकी हैं। हाल में ही उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को ‘आतंकवादी’ बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खूब खिंचाई की।

इससे पहले 30 जनवरी को उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर विवाद पैदा कर दिया था। दरअसल शनिवार को एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर पूछा था, “क्या कोई हमें कंगना रनौत से बचाने की वैक्सीन बना रहा है?” इस ट्वीट पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने जबरदस्त ट्वीट कर कंगना पर निशाना साधा।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ” तू कौन? मैं आइकन !’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ” यह दिन की शुरुआत में है इसलिए मेरे पास हास्य बरकरार है।” वैसे तो कंगना और बॉलीवुड के अन्य सितारों की सोशल मीडिया पर नोकझोंक होती रहती है, लेकिन सोना मोहपात्रा से उनकी कई मुद्दों को लेकर नोकझोंक हो चुकी है। हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने खुद को रानी बताया था। इसी ट्वीट पर तंज कसते हुए सोना मोहपात्रा ने यह ट्वीट किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...