1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्मृति ईरानी का हमला, कहा-कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, गरीबों के लिए नहीं किया काम

स्मृति ईरानी का हमला, कहा-कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, गरीबों के लिए नहीं किया काम

देश में पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां इन राज्यों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी असम में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां इन राज्यों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी असम में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

वहां पर उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी बताया है। साथ ही लोगों से अपील की कि केंद्र तथा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ लगातार लेते रहने के लिए वे भाजपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य के सीएम सर्वानंद सोनोवाला ने कई योजनााएं शुरू की हैं।

जिनसे राज्य की जनता को लाभ हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है। ईरानी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों के लिए कभी काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...