1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता को समर्पित दिखी स्मृति ईरानी की संसदीय क्षेत्र अमेठी

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता को समर्पित दिखी स्मृति ईरानी की संसदीय क्षेत्र अमेठी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देश याद कर रहा है। आज यानी 2अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। उनकी याद में जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur shashtri) को देश याद कर रहा है। आज यानी 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Gandhi) की जयंती है। उनकी याद में जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दोनों महापुरुषों के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव की गलियों की साफ-सफाई की गई।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा, सुनवाई 26 अप्रैल को

शनिवार की सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र मिश्र भाजपा (Mahendra Mishra BJP) कार्यकर्ताओ के साथ पौराणिक स्थल देवी हिंगलाज मंदिर पहुँच गए और मंदिर परिसर व आस पास की साफ सफाई की । इस दौरान भाजपा मुसाफिरखाना मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा स्वच्छता का संदेश देते थे। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाया था। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के मंडल अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय,भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ‘पिंकू’,जिला मंत्री जीत बहादुर सिंह ‘जीतू’,पवन पाण्डेय,जयविन्द सिंह और देव नारायण यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही जिले के मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के गांव रंजीतपुर में दोनों महापुरुषों की जयंती के अवसर पर देवी हिंगलाज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं (WOMENS) ने गांव की गलियों में साफ सफाई की।स्वयं सहायता समूह की महिला सरिता मिश्रा,ममता मिश्रा,मधु,कमलेश मिश्रा,प्रियंका मिश्रा,संगीता मिश्रा,मंजू मिश्रा,नीरज मिश्रा आदि ने बताया कि स्वच्छता एक पहल है, जिसे हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने गांव व गलियों को साफ व स्वच्छ (Neat And Clean) रखें।

रिपोर्ट- राम मिश्रा अमेठी

पढ़ें :- Delhi MCD Mayor Election 2023 : AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए घोषित किए अपने उम्मीदवार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...