1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर में 75 लाख रुपए की अफ़ीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर में 75 लाख रुपए की अफ़ीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

यूपी के शाहजहांपुर जिले में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब 75 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से 1 किलो ग्राम अफीम,एक तमंचा कारतूस बरामद कर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को जेल भेज दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब 75 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से 1 किलो ग्राम अफीम,एक तमंचा कारतूस बरामद कर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को जेल भेज दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

गढ़िया रंगीन पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला अफीम की खेप सप्लाई करने थाना क्षेत्र में आया है। सूचना पर गढ़िया रंगीन पुलिस ने छापा मारकर आज मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बदायूं जनपद में लाइसेंस पर अफीम की खेती करने वालों से इस माल को खरीद कर आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचता है।

गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से एक किलोग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम सहित एक तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 75 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। तस्कर से पूछताछ के दौरान अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी हासिल की जा रही है। तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...