1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Solan Landslide : हिमाचल में कालका-शिमला हाईवे पर सड़क धंसी, लगा तगड़ा जाम

Solan Landslide : हिमाचल में कालका-शिमला हाईवे पर सड़क धंसी, लगा तगड़ा जाम

पर्वतीय राज्य हिमाचल में प्रकृति का प्रकोप थम नहीं रहा है। भारी वर्ष और जगह जगह भूस्खलन से राज्य की सड़कों का हाल बेहाल है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Solan Landslide : पर्वतीय राज्य हिमाचल में प्रकृति का प्रकोप थम नहीं रहा है। भारी वर्ष और जगह जगह भूस्खलन से राज्य की सड़कों का हाल बेहाल है।  प्रदेश के सोलन जिले में कालका-शिमला हाईवे (Kalka Shimla Highway) पर बड़ा लैंडस्लाइट हुआ। यहां पर नेशनल हाईवे  30  मीटर के करीब धंस गया है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर संगीत सोम फायर, बोले-पश्चिमी यूपी को राज्य बनाने का मतलब है मिनी पाकिस्तान बनाना

खबरों केे अनुसार, प्रशासन सड़क पर होने वाली आवाजाही को चालू करने में लगा है। सोलन पुलिस ने सोशल मीडिया पर सूचना देते हुए  बताया कि चंडीगढ़-कालका-शिमला हाइवे (NH-05) चक्की मोड़ पर भूस्खलन के बाद बंद हो गया। यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। हाइवे से मलबा हटाने का काम जारी है। प्रशासन हाईवे खुलने की सूचना जल्द देगा। प्रशासन की तरफ से दो जेसीबी लगाई गई हैं। शिमला से चंडीगढ़ जाने के लिए धर्मपुर से कलौसी होते हुए परवाणु पहुंचा जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...