लखनऊ। आज साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ऐसे में आपने तमाम लोगों सावधानियां बरतने के लिए कहते हुए सुना होगा लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सूर्य या चांद पर लगा ग्रहण आपको मालामाल भी बना सकता है। यह सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन आपको बता दें कि, अगर आप सूर्य ग्रहण खत्म होते ही कुछ उपाय अपना लेते हैं तो पैसों की तंगी से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको बताएँगे कि कैसे आप सूर्य ग्रहण के बाद कुछ उपाय अपनाकर विशेष धनलाभ पा सकते हैं।
सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम
- शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल खत्म होने का बाद शारीरिक शुद्धि के लिए सबसे पहले स्नान करके नए नहीं तो साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
- शारीरिक शुद्धि के बाद मानसिक शांति के लिए भी ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
- ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान के दर्शन करना भी बहुत फलदायक होता है।
- व्यक्ति को घर के पास मौजूद किसी भी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
- ग्रहण खत्म होने के बाद दान करने का भी अपना एक खास महत्व होता है।
- ग्रहण खत्म होते ही जितना संभव हो दान जरूर करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समय राहु और केतु की पूजा करना बेहद लाभदायक होता है।
- घर के मंदिर में विराजमान भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाएं।
- इसके अलावा गाय को रोटी खिलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा की कमी नहीं होती है।
- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद इन्द्र देव की पूजा करने का भी विधान है।
- घर में खुशनुमा माहौल बनाए रखने के लिए तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाना चाहिए।