लखनऊ। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लग रहा है। ग्रहणकाल से कुछ घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। ग्रहण के दौरान लोग इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए तमाम तरीके आज़माते हैं। जैसे सूर्य ग्रहण लगने से पहले दूध-दही वाली जैसी चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना, ग्रहण से पहले ही सारा खाना खाकर खत्म करना, जागते रहना और के बाहर न निकालना। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए….
ग्रहण में क्या न करें
ग्रहणकाल में किसी भी नए कार्य का शुभारंभ न करें।
सूतक के समय भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है।
देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
ग्रहण में क्या करें
ग्रहण के समय में भगवान का ध्यान और भजन करना चाहिए।
मंत्रों का उच्चारण करें।
ग्रहण समाप्ति के बाद घर पर गंगाजल का छिड़काव करें।
सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।