लखनऊ।दूध के सेवन से आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। दूध में पाये जाने वाले पौष्टिक तत्व हमें बीमारियों से बचाते हैं इसीलिए घरों में बच्चों को भी रोज दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन और विटामिन तक कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो हड्डियों और दांतों के मजबूत रखता है। दूध पीने से तनाव दूर होता है और शरीर हाइड्रेड रहता है। आइए जानते हैं दूध के सेवन से होने वाले फ़ायदों के बारे में…
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन डी, विटामिन बी12, विटामिन ए और राइबोफ्लेविन (बी 2) होता है।
- कैल्शियम, हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने का काम करता है।
- प्रोटीन से इंसान को ऊर्जा मिलती है।
- पोटेशियम से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती और यह रक्त चाप को नियंत्रित रखता है।
- फास्फोरस से शरीर में ऊर्जा मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
- इसी तरह, विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं और नर्वस टिश्यू को नियंत्रित करता है।
- विटामिन ए इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आंखों और स्किन की समस्या से दूर रखता है।
- राइबोफ्लेविन (बी 2) खाने को ऊर्जा में तब्दील करता है।
- नियासीन, मेटाबॉलिज्म शुगर और फैटी एसीड को नियंत्रित रखता है।
- गर्म दूध गले के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा दूध पीने से तनाव भी दूर होता है।