1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Somvar Bhagwan Shiv Pooja : सोमवार को भगवान शिव की पूजा में चढ़ाए बिल्व पत्र, महादेव की शीघ्र कृपा होगी

Somvar Bhagwan Shiv Pooja : सोमवार को भगवान शिव की पूजा में चढ़ाए बिल्व पत्र, महादेव की शीघ्र कृपा होगी

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा बहुत महत्व है। भगवान शिव को भोलेनाथ,महादेव ,शंकर आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है। भगवान महादेव के अपने भक्तों पर शीघ्र कृपा करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Somvar Bhagwan Shiv Pooja : हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा बहुत महत्व है। भगवान शिव को भोलेनाथ,महादेव ,शंकर आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है। भगवान महादेव के अपने भक्तों पर शीघ्र कृपा करते है। ऐसी मान्यता है भोलेनाथ अपने भक्तों को कष्ट में नहीं देख पाते है। सप्ताह में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन स्त्री पुरुष सभी मनोयोग से विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भोलेनाथ की पूजा सफेद वस्त्रों को पहन कर की जाती है। आइये जानते है भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को  क्या करना चाहिए।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

1. इस दिन की पूजा में भोले बाबा को चावल (अक्षत) अवश्य अर्पित करें।
2. सोमवार के दिन की जाने वाली पूजा में यदि बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आंकड़े का फूल शामिल किया जाए तो भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करते हैं।
3. भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग भूलकर भी ना करें।
4. शिव जी को नारियल चढ़ाना शुभ होता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नारियल का पानी कभी भी भगवान शिव को नहीं चढ़ाना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...