सोनौली। उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित एक समारोह में महराजगंज के भाजपा सांसद पंकज चौधरी,जिलाधिकारी महराजगंज उज्जवल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज रोहित सिंह सजवान द्वारा उत्तर प्रदेश के डीजीपी द्वारा दिया गया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि रविवार को महराजगंज पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें भारत-नेपाल सीमा के सोनौली पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को अच्छी पुलिसिंग और सराहनीय कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।अशोक कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किए जाने जाने पर सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी-विजय चौरसिया