कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।‘
Sonia Gandhi Corona Positive: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।‘
Congress President Smt.Sonia Gandhi has tested positive for Covid-19 today. She will remain in isolation as per Govt. protocol.
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 13, 2022
दरअसल, हाल के ही दिनों में सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कई दिनों तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उनकी हालत भी इस दौरान गंभीर हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर वो कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। बता दें कि, बीते बुधवार को प्रियंका गांधी कोरोना की चपोट में आ गईं थीं। उन्हें तीन जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात
बता दें कि, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले तेजस्वी यादव ने ये मुलाकात की थी।