कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार तीन बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बता दें कि, बीते चार जनवरी को सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार तीन बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बता दें कि, बीते चार जनवरी को सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ अस्पताल पहुंची थीं। सोनिया गांधी को रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि, इससे पहले सोनिया गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी दिखीं थीं। वहीं, बीते दिनों राहुल गांधी भी यात्रा छोड़कर दिल्ली में उनसे मिलने के लिए गए थे। तब भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से गुजर रही थी।
इससे पहले कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में भी सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। सोनिया गांधी कुछ महीने पहले गर्दन की जांच के लिए विदेश भी गई थीं।