1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Birthday Special: भीड़ से निकल खुद के लिए भीड़ जमा करने वाले सोनू सूद ऐसे बने लाखो के मसीहा

Birthday Special: भीड़ से निकल खुद के लिए भीड़ जमा करने वाले सोनू सूद ऐसे बने लाखो के मसीहा

कोरोना (Corona) काल में लोगों की मदद करने और जन जन के हित के लिए सामने आए सोनू सूद हर किसी के मसीहा बन गए। बॉलीवुड में विलेन बन खुद को तराशने वाले सोनू रियल लाइफ में सुपर हीरो बन गए। दरअसल, सोनू सूद (Sonu Sood) आज अपना 48 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: जिन्दगी कांटो का सफ़र हैं, हौसला इसकी पहचान हैं, रास्ते पर तो सभी चलते हैं, जो रास्ते बनाये वही इंसान हैं। कुछ ऐसे ही फरिते हैं सोनू सूद (Sonu Sood) जिन्हे खुद से पहले दूसरों का ख्याल रहता है। कोरोना (Corona) काल में लोगों की मदद करने और जन जन के हित के लिए सामने आए सोनू सूद हर किसी के मसीहा बन गए। बॉलीवुड में विलेन बन खुद को तराशने वाले सोनू रियल लाइफ में सुपर हीरो बन गए। दरअसल, सोनू सूद (Sonu Sood) आज अपना 48 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। हैं

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

प्रांभिक जीवन

सोनू का जन्म 30 जुलाई 1973, मोगा, पंजाब में हुआ था। इनकी माताजी का नाम सरोज सूद (Saroj Sood) और पिताजी का नाम शक्ति सागर सूद (Shakti Sagar Sood) हैं। सोनू सूद (Sonu Sood) की दो बहने हैं मोनिका (Monica)  व मालविका सूद (Malvika Sood)।

इनकी स्कूली शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल, मोगा में हुई और कॉलेज की शिक्षा यशवंतराव चवन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर में हुई थी। सोनू सूद का विवाह 25 सितंबर, 1996 को सोनाली सूद के संग हुआ। इनके दो बेटे हैं, जिनका नाम अयान और ईशान सूद हैं।

जन्मदिन                                              30 जुलाई, 1973

जन्म स्थान                                            लुधियाना के मोगा में

माता का नाम                                        सरोज सूद

पढ़ें :- परवीन डबास ने तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का किया उद्घाटन 

पिता का नाम                                        शक्ति सागर सूद

बहन का नाम                                        मालविका और मोनिका

धर्म                                                      हिन्दू

कॉलेज की शिक्षा                                  यशवंतराव चवन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर

पत्नी का नाम                                        सोनाली सूद

पेशा                                                    अभिनेता

पढ़ें :- टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का यह लुक फैंस के दिलों पर चला रहा है छुरियां

संतान                                                  अयान सूद, ईशान सूद

डेब्यू फिल्म                                          कालजघर, 1999

फिल्मी करियर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद (Sonu Sood) की एक्टिंग की पूरी दुनिया फैंस हैं। इन्हें बचपन से ही फिल्में देखना पसंद था और यह शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। सूद (Sonu Sood) ने एयरटेल जैसी कंपनियों के साथ काम किया हैं। सोनू सूद (Sonu Sood) ने कई एडवर्टाइजमेंट में काम किया और अपनी प्रतिभा को दर्शाने का प्रयत्न किया। इसके पश्चात इन्हें एक एल्बम बनाने का अवसर प्राप्त हुआ। सोनू सूद (Sonu Sood) ने उस अवसर को सही रूप में देखा और सोनू सूद (Sonu Sood) की वह एल्बम सुपरहिट हो गयी।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


सोनू सूद ने  अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म सन् 1999 में  कालजघर फिल्म से की। इसके बाद वह उन्नती की सीढियों पर चढ़ गए और एक से एक सुपरहिट फिल्में करने लगे। इनकी गिनती उन अभिनेताओं में आती हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया हैं।

सोनू सूद के पुरस्कार और सम्मान

    • बेस्ट विलेन (नंदी पुरस्कार)
    • बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर
    • नकारात्मक भूमिका गिल्ड पुरस्कार
    • सर्वश्रेष्ठ खलनायक  (स्टारडस्ट पुरस्कार)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

आदि पुरस्कारों से सोनू सूद (Sonu Sood) को उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया गया है।सोनू सूद जीतने बॉडी और पर्सनालिटी से तो स्टार हैं ही वहीं दूसरी तरफ सोनू अपने नेचर और कूल स्टर्डम के लोग दीवाने हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...