1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonu Sood की बहन Malvika Sood पंजाब विधानसभा से लड़ेंगी चुनाव, इस पार्टी ने किया ऐलान

Sonu Sood की बहन Malvika Sood पंजाब विधानसभा से लड़ेंगी चुनाव, इस पार्टी ने किया ऐलान

कोरोना काल में आम जनता मसीहा बने सोनू सूद (Sonu Sood) को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। दरअसल जब कोरोना काल में सोनू फैंस की मदद कर रहे थे तो कुछ लोगों का कहना था कि सोनू पॉलिटिक्स में जगह बनाने के लिए जनता पर प्यार लूटा रहें हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: कोरोना काल में आम जनता मसीहा बने सोनू सूद (Sonu Sood) को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। दरअसल जब कोरोना काल में सोनू फैंस की मदद कर रहे थे तो कुछ लोगों का कहना था कि सोनू पॉलिटिक्स में जगह बनाने के लिए जनता पर प्यार लूटा रहें हैं।

पढ़ें :- फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हॉर्ट अटैक से निधन, छाई शोक की लहर

लेकिन दूसरी तरफ सोनू सूद के नेक कामों का सिलसिला अभी तक जारी है। वहीं अब सोनू सूद (Sonu Sood) परिवार के जरिए राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) का चुनाव लड़ेंगी। वह मोगा विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगी।

हालांकि, वह किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी इस पर अभी संशय बरकरार है। सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि अभी पार्टी तय नहीं है लेकिन जल्द ही इस पर भी फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बहन का चुनाव लड़ना पहला कदम है। इसके बाद आगे बढ़ते जाएंगे।

सोनू सूद ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो जल्द अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से भी मिलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...