सिद्धांत चतुर्वेदी शक्तिमान वाले लुक में हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार नजर आए। जिसका एक BTS ( बिहाइंड द सीन) वीडियो सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Siddhant Chaturvedi Shaktimaan Look: सिद्धांत चतुर्वेदी शक्तिमान वाले लुक में हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार नजर आए। जिसका एक BTS ( बिहाइंड द सीन) वीडियो सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में उन्होंने बताया की उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा। दरअसल इस वीडियो के दौरान सेट पर ‘शक्तिमान’ की पैंट फट गया। वीडियो में सिद्धांत शक्तिमान के किरदार में बदलते दिख रहे हैं।
वह इस रोल में आ भी जाते हैं, लेकिन इस बीच में सब गड़बड़ हो जाता है। सिद्धांत इस वीडियो में कह रहे हैं, ‘देखो मत फट गया है।’ इसी के साथ वह पैंट के सामने हाथ रख देते हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- 200 Crore Money Laundering Case: कोर्ट ने ED को दिया तगड़ा झटका, जैकलीन को विदेश यात्रा की इजाजत
सिद्धांत आगे कहते हैं- तू बीटीएस ले रहा है क्या? शक्तिमान की पैंट फट गई है इसलिए बीच में हमें गंगाधर बनना पड़ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धांत ने पहले ही शक्तिमान से माफी मांग ली है और लिखा है- सॉरी शक्तिमान। यूजर्स ने सिद्धांत के इस वीडियो को खूब पसंद किया है।