1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पं केसरीनाथ त्रिपाठी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: बृजेश पाठक बोले- पंडित जी हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी और वंचितों की मदद के लिए रहे तत्पर

पं केसरीनाथ त्रिपाठी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: बृजेश पाठक बोले- पंडित जी हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी और वंचितों की मदद के लिए रहे तत्पर

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पं केसरी नाथ त्रिपाठी की स्मृतियां एवं संस्मरण के लिए सीएमएस गोमती नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pt. Keshari Nath Tripathi : पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पं केसरी नाथ त्रिपाठी की स्मृतियां एवं संस्मरण के लिए सीएमएस गोमती नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धेय कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास एवं अधिवक्ता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया, न्यास के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया और अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि , पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी एक कुशल राजनेता विधि विशेषज्ञ और मृदुभाषी सहयोगी थे। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों और उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर से हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। पंडित जी ने गरीबों की लड़ाई लड़ी और वंचितों की मदद करने के लिए तत्पर रहें।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे 3 राज्यों के राज्यपाल, 3 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा पांच बार विधायक रहे, उनके प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में मैं पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही, मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला यह मेरे सौभाग्य की बात है। वे कार्यकर्ताओं और जनमानस के लिए सहज, सुलभ राजनेता थे।

न्यास के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, अस्वस्थ होने पर भी विशेष अनुरोध पर श्रद्धेय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्रयागराज से लखनऊ पधारे थे मंच से भाषण ना देकर चलकर डाइस पर जाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे। पंडित जी एक महान नेता थे।

श्रद्धांजलि सभा में अपर महाधिवक्ता कुलदीप त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता विमल श्रीवास्तव, अवध बार के पूर्व अध्यक्ष ए एम त्रिपाठी  ,तथा अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शैलेंद्र सिंह राजावत ,राकेश पांडे , अधिवक्ता प्रवीण त्रिपाठी,  अंबरीश वर्मा, उदय भान सिंह, संजय रस्तोगी ,प्रशांत त्रिपाठी ,सुभाष ओझा आदि गणमान्य जन उपस्थित उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

 

 

 

 

 

पढ़ें :- NAUTANWA:सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गए व्यक्ति की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...