नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। अमेरिका के अटलांटा में आयोजित रंगारंग समारोह में मिस साउथ अफ्रीका को यह ताज पहनाया गया। 90 देशों की सुंदरियों ने इसमें हिस्सा लिया और कई राउंड तक चली प्रतियोगिता में मिस साउथ अफ्रीका ने सबको मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) के अलावा 20 सुंदरियां सेमी फाइनल में पहुंचीं थीं। भारत की वर्तिका सिंह भी इसमें शामिल थीं। हालांकि वर्तिक टॉप 10 में जगह बनाने में नाकामयाब रहीं और वह इस प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
Time to shine Mexico! You’re in the Top 20!#MissUniverse2019 LIVE on @FOXtv Airing in Spanish on @Telemundo pic.twitter.com/TKdqprJt2K
— Miss Universe (@MissUniverse) December 9, 2019
फ्रांस, मैक्सिको, कोलंबिया, आइसलैंड, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, यूनाइटेड स्टेट्स और पेरू की सुंदरिया टॉप 10 में जगह बनाई। साल 2018 की मिस यूनिवर्स कैटोरिना ग्रे ने विनर और रनरअप की घोषणा की। मेक्सिको की सोफिया अरागोन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं दूसरे स्थान पर रहीं पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन ने जगह बनाईं। सबको हराते हुए जोजिबिनी टूंजी ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
खुशी से छलके जोजिबनी के आंसू, जवाब से जीता सबका दिल
जैसे ही जोजिबिनी के नाम की घोषणा हुई, वह खुशी के मारे रो पड़ीं। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी तालियों से उनका स्वागत किया। प्रतियोगित के सवाल-जवाब राउंड में अपने जवाब से उन्होंने जजों के साथ ही दर्शकों का भी दिल जीत लिया। सुंदरता का अर्थ क्या होता है के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं जिस स्किन कलर के साथ जिस देश में पैदा हुई वहां पारंपरिक अर्थों में मुझे सुंदर नहीं माना जाता था। मैं चाहती हूं कि यह खिताब जीतकर में लौटूं तो मेरे देश के बच्चे मुझे देखें और गर्व से भर जाएं। वो मुझमें अपना एक अक्स देखें।’
The new #MissUniverse2019 is… SOUTH AFRICA!!!! 🇿🇦 pic.twitter.com/gRW8vcuT3A
— Miss Universe (@MissUniverse) December 9, 2019
पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी परिधान में किया रैंप वॉक
जोजिबिनी टूंजी को जब क्राउन पहनाया गया उन्होंने गोल्डन रंग का खूबसूरत गाउन पहन रखा था। प्रतियोगिता के पहले राउंड में उन्होंने रैंप पर पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी परिधान में रैंप वॉक किया। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने हिस्सा लिया, लेकिन वह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं।