1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय को दी महराजगंज व गोरखपुर में सदस्यता अभियान को तेज करने की जिम्मेदारी

सपा ने पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय को दी महराजगंज व गोरखपुर में सदस्यता अभियान को तेज करने की जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से इन दिनों प्रदेशभर में सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के महारागंज में भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

महराजगंज। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से इन दिनों प्रदेशभर में सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के महारागंज में भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निवर्तमान प्रदेश सचिव महेन्द्र चौहान को महराजगंज जिले का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है। इनके साथ ही बुधवार को कुछ महत्वपूर्ण नेताओं को भी सदस्यता अभियान तेज करने का जिम्मा दिया गया है। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय को गोरखपुर (Gorakhpur) व महारागंज (maharaganj) में सदस्यता अभियान के प्रभावी संचालन और इसकी गति तेज करने की जिम्मेदारी दी है।

इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने दूरभाष पर बताया कि दोनों जिलों में सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावशाली बना अधिक से अधिक सदस्यता करायी जायेगी।

रिपोर्ट-रवि जायसवाल

 

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...