1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता आजम खान की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

सपा नेता आजम खान की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

 समाजवादी पार्टी के नेता रामपुर से लोकसभा सांसद आजम खान की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह जानकारी लखनऊ मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में दी है। बताया है कि वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं। बता दें कि आजम खान 9 मई को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के नेता रामपुर से लोकसभा सांसद आजम खान की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह जानकारी लखनऊ मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में दी है। बताया है कि वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं। बता दें कि आजम खान 9 मई को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

मेदांता हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खान को आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। संक्रमण अभी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

जिला प्रशासन आजम और अब्दुल्ला को लखनऊ केजीएमयू में भर्ती कराना चाह रहा था, लेकिन आजम यहां भर्ती नहीं होना चाह रहे थे। जेलर आरएस यादव के मुताबिक, आजम केजीएमयू में खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे थे। इसलिए वह मेदांता में भर्ती होना चाहते थे। पहले मेदांता में बात की गई, लेकिन वहां बेड की किल्लत थी। बड़ी मुश्किल से बेड की व्यवस्था होने के बाद यहां भर्ती कराया गया।

दो इंस्पेक्टर सुरक्षा में हैं लगे

सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आजम खान, अब्दुल्ला की सुरक्षा के लिए मेदांता में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्हें कोई समस्या न हो, इसलिए जिले से दो इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये इंस्पेक्टर शिफ्ट वाइज बदलते रहेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइंस की एक गार्द भी मेदांता अस्पताल में तैनात की गई है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...