1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा अ​ध्यक्ष अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की नहीं मिली अनुमति, पार्टी ने कहा-BJP के अहंकार का जल्द होगा अंत

सपा अ​ध्यक्ष अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की नहीं मिली अनुमति, पार्टी ने कहा-BJP के अहंकार का जल्द होगा अंत

'पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से भाजपा सरकार (BJP government) पर बड़ा हमला बोला गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से आरोप लगाया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद (Moradabad) में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। पार्टी की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की बेटी का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने को लेकर लखनऊ में FIR

पढ़ें :- मैं BJP-RSS से नहीं डरता..चाहे मेरे खिलाफ कितने भी मामले दर्ज कर लें: राहुल गांधी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav)  को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...