1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा का महंगाई, बेरोजगारी व पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सपा का महंगाई, बेरोजगारी व पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में महंगाई , बेरोजगारी, पंचायत चुनावों में धांधली समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। पूरे उत्तर प्रदेश में सुबह 11:30 बजे राज्य सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर सपा का प्रदर्शन शुरू हुआ। महंगाई, युवाओं की बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या व अन्य आपराधिक घटनाओं का विरोध किया। इसके साथ ही जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा द्वारा की गई कथित धांधली का भी विरोध कर ज्ञापन सौंपा गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में महंगाई , बेरोजगारी, पंचायत चुनावों में धांधली समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- हिमाचल विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करना स्पीकर के अधिकार क्षेत्र का मामला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

पूरे उत्तर प्रदेश में सुबह 10 बजे राज्य सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर सपा का प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदेश में हो रहे जुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 10 बजे सदर तहसील लखनऊ पहुंचे।

 

पढ़ें :- मनरेगा की मजदूरी सात रुपये बढ़ी, राहुल गांधी लिखा- कहीं पीएम मोदी ये न पूछ लें आप इतनी बड़ी धनराशि का क्या कीजिएगा?

महंगाई, युवाओं की बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या व अन्य आपराधिक घटनाओं का विरोध किया। इसके साथ ही जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा द्वारा की गई कथित धांधली का भी विरोध कर ज्ञापन सौंपा गया।

सरकार की जनविरोधी नीतियों, ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शासन प्रशासन की अराजकता, डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, किसानों के उत्पीड़न, बेदम कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे

वहीं सपा के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। इसके लिए कुछ सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। वहीं कुछ जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से भी रोका जा गया है।

शाहजहांपुर में सजावादी पार्टी के कार्यकर्ता ने जिला पंचायत चुनाव में सरकार की मनमानी, बढ़ती मंहगाई और कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार का यही रवैया रहा तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगी।

 

बता दें कि सभी पांचों तहसीलों पर समाजवादी पार्टी दर्जनों सपा कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया । सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव में सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया और सरकारी मशीनरी का भी दुरुपयोग किया। चुनाव में भारी गड़बड़ी की गई। इसके अलावा तेजी से बढ़ रही महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना दे रहे सपाइयों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेंगे।

पढ़ें :- पीएचडी प्रवेश के लिए नेट स्कोर से छात्रों को कई प्रवेश परीक्षाओं में बैठने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी : UGC

सीतापुर जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा की तरफ से गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। गन्ने का भुगतान, कृषि कानून व मंहगाई समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...