1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अखिलेश बोले-लोकतंत्र बचाने के लिए लेंगे जनता से सहयोग

सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अखिलेश बोले-लोकतंत्र बचाने के लिए लेंगे जनता से सहयोग

समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकारिणी भंग करने के बाद मंगलवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। भाजपा से लोग परेशान हो गए हैं और वो लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकारिणी भंग करने के बाद मंगलवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। भाजपा से लोग परेशान हो गए हैं और वो लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 25 अप्रैल को करेंगे नामांकन : रामगोपाल यादव

शहरों के साथ ही गांवों में भी हम जाएंगे और सदस्यता अभियान को चलायेंगे। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हुए तबालदों पर लेकर चल रही खींचतान पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) की उपलब्धियों की पोल खुल गई है।

जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापेमारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल में आए दारोग भर्ती के परिणाम पर भी सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि, जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए। क्या यह उपलब्धि नहीं है? लखनऊ में जो भी उद्घाटन हो रहे हैं वह सपा के कार्यकाल का है जिस माल का उद्घाटन होने जा रहा है वह सपा सरकार में बनवाया गया था।

 

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण के दौरान हुए बेहोश, जानें अब कैसी है तबीयत?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...