1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक रहे व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की जयंती मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्टिल (सिविल)  (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Hostel (Civil) में रक्तदान कर मनाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक रहे व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की जयंती मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्टिल (सिविल)  (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Hostel (Civil) में रक्तदान कर मनाया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व महासचिव नगर लखनऊ व नजरबाग वार्ड से सभासद पद के मजबूत दावेदार राजू शाह बाबा ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। राजू शाह बाबा इस्लामिया कॉलेज में कई छात्र नेताओं को अध्यक्ष व महामंत्री पद का चुनाव ​जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं। राजू शाह बाबा ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  में सैकड़ों को जोड़ने की भी कार्य कर चुके हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसके अलावा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के विधायक रविदास मल्होत्रा (MLA Ravidas Malhotra) के आवास रॉयल होटल पर हजारों कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि विधायक रविदास मल्होत्रा (MLA Ravidas Malhotra) 35 सालों तक संघर्षशील कार्यकर्ता बनकर नेताजी के साथ जेल भरो आंदोलन तक साथ रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...