1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Special Mango Panna Gola: बच्चों के लिए खास आम पना गोला

Special Mango Panna Gola: बच्चों के लिए खास आम पना गोला

गर्मियों की शान होता है आम। आम का चाहे आप शेक बनाकर पीएं, आचार बनाकर खाएं या फिर आम पना। बच्चों को आम पना पीना बहुत कम ही पसंद होता है। इसके लिए अगर आप आम पना का गोला बनाकर उन्हें खिलाएंगी तो वो बहुत मजे से और मन से इसे खा लेंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Special Mango Panna Gola:  गर्मियों की शान होता है आम। आम का चाहे आप शेक बनाकर पीएं, आचार बनाकर खाएं या फिर आम पना। बच्चों को आम पना पीना बहुत कम ही पसंद होता है। इसके लिए अगर आप आम पना का गोला (Mango Panna Gola) बनाकर उन्हें खिलाएंगी तो वो बहुत मजे से और मन से इसे खा लेंगे।

पढ़ें :- वही पुलाव और तहरी खाकर हो गए है बोर तो ट्राई करें साउथ इंडियन अर्सी परुप्पु सदाम

आम पने के फायदे तो आप जानते ही होगें यह पाचन को सही करता है। साथ ही गर्मी के असर लू आदि में फायदा करता है। ऐसे में बच्चे स्कूल से आएं या फिर बाहर खेल कर आते है तो थोड़ी देर रुक कर उन्हें ये दें ताकि गर्मी के असर और लू आदि से राहत देता है।

Mango Panna Gola

आम पना गोला (Mango Panna Gola)  बनाने के लिए इन सामग्रियों की जरुरत होगी-

सामग्री:
कच्चे आम – 2
चीनी – 4 टेबलस्पून
नमक: 1/2 टेबलस्पून
काला नमक: 1/2 टेबलस्पून
नींबू रस – 2 टेबस्पून
पानी – 3 कप

पढ़ें :- katahal ka kofta: कटहल की वही पुरानी तरीके वाली सब्जी खाकर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें कुछ नया 'कटहल का कोफ्ता'

Mango Panna Gola

आम पना गोला (Mango Panna Gola)  बनाने का ये है तरीका-

आम पना गोला (Mango Panna Gola) बनाने के लिए सबसे पहले आम को उबाल 15 मिनट ले ताकि वो अच्छे से पक जाये। फिर उसका छिकला उतार कर उसका पल्प(पेस्ट) बना ले। अब एक कढ़ाई में चीनी और आम के पल्प (pest) को डाल दे और धीमी आंच में उसे थोड़ी देर तक पकाये।

जब तक चीनी घुलेगी तक तब तक आम भी फ्राई हो जायेगा, अब उसमे थोड़ा पानी और नमक डालकर गाढ़ा घोल बना ले । 2 मिनट तक उसे पकाये फिर उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे। अब एक ग्लास में बर्फ को घिसकर उसका गोला बना ले और उसमे लकड़ी लगा दें।

ताकि उसे पकड़कर कर उसे निकाल सके। अब बर्फ के चारो आम पन्ना डाल दे और उसके ऊपर थोड़ी सी काला नमक और चल मशाला डाल दे। और आपका आम पन्ना का घोल बनकर तैयार है, ऐसे इस गर्मियों में बनाये और पुरे परिवार के साथ इसका लुफ्त उठाये।

पढ़ें :- आज बारिश में बनाएं स्पेशल लंच या डीनर में मटर मखनी की सब्जी, रोटी या चावल के साथ होगा स्वाद डबल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...