1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रूस में लगवाना चाहते हैं स्पूतनिक-V, तो आपको 24 दिनों के टूर के लिए खर्च होंगे 1.3 लाख रुपये

रूस में लगवाना चाहते हैं स्पूतनिक-V, तो आपको 24 दिनों के टूर के लिए खर्च होंगे 1.3 लाख रुपये

अगर आप रूस की राजधानी मॉस्को जाकर स्पूतनिक-V (Sputnik V) टीका लगवाना चाहते हैं। तो राजधानी दिल्ली की एक टूर कंपनी 24 दिनों का पैकेज दे रही है। जिसमें वैक्सीन के दो डोज के साथ ही पर्यटन का मजा भी ले सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। अगर आप रूस की राजधानी मॉस्को जाकर स्पूतनिक-V (Sputnik V) टीका लगवाना चाहते हैं। तो राजधानी दिल्ली की एक टूर कंपनी 24 दिनों का पैकेज दे रही है। जिसमें वैक्सीन के दो डोज के साथ ही पर्यटन का मजा भी ले सकते हैं।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

वैक्सीन टूरिज्म यानी टीका लगवाने की प्रक्रिया के साथ-साथ पर्यटन भी करना। बीते कुछ दिनों में इसकी मांग काफी ज्यादा बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टूर कंपनी 1.3 लाख रुपये में 24 दिनों का टूर पैकेज पेश कर रही है। इसमें वैक्सिनेशन के बीच बचे हुए 21 दिन आप घूम फिर भी सकते हैं। खास बात है कि रूस दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक हैं, जहां भारतीयों के हवाई सफर करने पर पाबंदी नहीं है। यहां पहुंचने के लिए आपको केवल नेगेटिव RT-PCR सर्टिफिकेट रखना होता है। इस दौरान क्वारंटीन होना जरूरी नहीं है।

ट्रैवल एजेंसी के एक अधिकारी ने अखबार से बातचीत में बताया कि वैक्सीन का पहला शॉट मॉस्को पहुंचने के अगले दिन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां से 30 लोगों का पहला बैच 15 मई को रवाना हुआ था। इसमें ज्यादातर गुरुग्राम के चिकित्सक थे। उन्होंने जानकारी दी कि इन सभी लोगों ने पहला डोज हासिल कर लिया है। वहीं, 29 मई की तारीख भी पूरी तरह बुक है। इस बार दिल्ली के डॉक्टर्स के समूह ने बुकिंग कराई है।

उन्होंने बताया कि अब अगले बैच जून में रवाना होंगे। अधिकारी ने कहा कि समूह सेंट पीटर्सबर्ग में तीन गुजारता है और बाकी के दिन मॉस्को में रहता है। इस पैकेज में दिल्ली से एयरफ्लोट फ्लाइट के टिकट, नाश्ता, रात का खाना और कुछ दिनों का पर्यटन शामिल है। इसमें वीजा की 10 हजार रुपये का वीजा फीस शामिल नहीं है। नवंबर में पहली बार मुंबई की एक ट्रैवल कंपनी ने इस तरह के टूर पैकेज का ऐलान किया था। अमेरिका में फाइजर को मंजूरी मिलने के बाद ट्रैवल कंपनी ने 1.7 लाख रुपये में 4 दिनों के पैकेज की घोषणा की थी।

पढ़ें :- Breaking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...