1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा में मची भगदड़, वृद्ध महिलाओ सहित कई घायल

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा में मची भगदड़, वृद्ध महिलाओ सहित कई घायल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार देर रात से शुरु हुई 14 कोसी परिक्रमा में अचानक भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ के कारण वृद्ध महिलाओ सहित 8 से अधिक लोग घायल हो गये। किसी तरह अन्य लोगो ने घबराये लोगो को शांत किया और घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Sachin 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार देर रात से शुरु हुई 14 कोसी परिक्रमा में अचानक भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ के कारण वृद्ध महिलाओ सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गये। किसी तरह अन्य लोगो ने घबराये लोगो को शांत किया और घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भगदड़ में घायल एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है।

पढ़ें :- मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी, बोले-हमारा भाई शहीद हुआ और शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती

अयोध्या में मंगलवार देर रात से 14 कोसी परिक्रमा शुरु हुई। परिक्रमा शुरु होने के कुछ ही देर बाद हनुमान गुफा के पास अचानक किसी बात को लेकर भगदड़ मच गई। लोग तेजी से आगे की ओर दौड़ने लगे। अचानक हुईभगदड़ के कारण परिक्रमा कर रही कई वृद्धा और महिलाये नीचे गिर गई। हंगामा और अफरा तफरी देख परिक्रमा की व्यवस्था देख रहे कर्मी वहां पहुंचे और किसी तरह घबराये हुए लोगो को शांत किया। इसके बाद घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बहराइच निवासी बिटटी, रामदेवी, कीर्ति कुमारी, कल्याना, सावित्री समेत 8 से अधिक लोग घायल हो गये। हादसे में सावित्री की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे लखनाऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

लाखो की संख्या में पहुंचे है श्रद्धालु
मंगलवार रात से शुरु हुई 14 कोसी परिक्रमा में भाग लेने के लिए लाखो की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे है। सरयू नदी के सभी घाटो पर जय श्रीराम के नारे गूंज रहे है। जिन श्रद्धालुओ ने अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है वो सरयू में स्नान कर रहे है और श्रीराम के जयकारे लगा रहे है। मंगलवार रात से ही परिक्रमा चल रही है। यह परिक्रमा बुधवार रात साढे दस बजे तक चलेगी। श्रद्धालुओ की सेवा के लिए जगह जगह शिविर लगाये गये है। जिनमें खाने पीने से लेकर स्वास्थ संबंधित सेवाये भी दी जा रही है।

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...